हापुड़ निवासी लापता बुजुर्ग का शव मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास मिला










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला जवाहर गंज निवासी 72 वर्षीय रामअवतार सिंघल पुत्र रोशन लाल सिंघल का शव मुरादाबाद में रेलवे स्टेशन के पास मिला है। परिजन शव को लेकर हापुड़ पहुंचे जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार में कोहराम मचा है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों को सांत्वना देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
बता दें कि रामअवतार सिंघल शनिवार की सुबह लगभग 4:00 से 5:30 के बीच अपने हापुड़ के जवाहरगंज स्थित अपने घर से निकले थे लेकिन वह वापस नहीं लौटे जिसके पश्चात राम अवतार के बेटे वीरेंद्र सिंह निवासी जवाहर गंज ने हापुड़ कोतवाली पुलिस को पिता की गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। इसी बीच परिजन भी राम अवतार की तलाश में जुटे रहे।
परिजनों ने बताया कि क्षेत्र के सीसीटीवी खंगालने के बाद वह गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट पहुंचे जहां से वह मुरादाबाद पहुंचे। परिजनों को सूचना मिली कि मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति का शव मिला है जिसके पश्चात परिजनों ने जीआरपी मुरादाबाद से संपर्क किया और शव की पहचान कर सोमवार की रात को शव हापुड़ ले आए जहां परिवार में शोक की लहर है।

करवाचौथ ऑफर : FREE THREADING , SPA और भी बहुत कुछ : 8218124225








Related Posts

एलायंस का सम्मान समारोह

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एलायंस क्लब इंटरनेशनल, डिस्ट्रिक्ट 142 नॉर्थ के तत्वावधान में हापुड में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में एलायंस क्लब क्रिस्टल को…

Read more

बदनोली में लगे टीबी शिविर से 118 रोगी हुए लाभान्वित

🔊 Listen to this हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): नि:क्षय दिवस पर हापुड जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवम् आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों पर मनाया गया। नि:क्षय दिवस के अवसर पर मेरिनो कंपनी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एलायंस का सम्मान समारोह

एलायंस का सम्मान समारोह

बदनोली में लगे टीबी शिविर से 118 रोगी हुए लाभान्वित

बदनोली में लगे टीबी शिविर से 118 रोगी हुए लाभान्वित

डिजिटल साक्षरता पर ग्राम प्रधान को ट्रेनिंग

डिजिटल साक्षरता पर ग्राम प्रधान को ट्रेनिंग

रेल लाइन के पास मिला युवक का शव

रेल लाइन के पास मिला युवक का शव

हापुड़ में पुलिस ने की अचानक होटलों की चैकिंग

हापुड़ में पुलिस ने की अचानक होटलों की चैकिंग

हमला व मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज

हमला व मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज
error: Content is protected !!