हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना धौलाना के अंतर्गत सपानवत नहर में शुक्रवार को एक 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई थी। गोताखोरों ने काफी प्रयास किया लेकिन इसके बावजूद भी युवक का शव नहीं मिल पाया था। मृतक का शव शनिवार रात 9 बजे गांव बछेड़ा में पारपा नहर फाटक के पास निकाला गया जिसकी पहचान बदलू के पुत्र फुरकान के रुप में हुई है। मृतक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है।
चीनी, दाल समेत किराने का सामान मंगाना हुआ आसान, डाउनलोड करें Listailer App:

आपको बता दें कि मृतक फुरकान गांव डहाना का निवासी था जो कि खेतों से चारा लेने कि लिए जा रहा था इसी बीच वो सपनावत नहर में नहाने के लिए उतरा जिसके बाद नहर में डूबने से उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को काफी प्रयासों के बाद भी फुरकान का शव नहीं मिला था जो कि शनिवार की रात 9 बजे मिला है।


























