👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव रझैड़ा में रविवार की देर शाम एक वृद्ध का शव कमरे में फंदे से लटका मिला जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
65 वर्षीय राजवीरी का शव रविवार की देर शाम फंदे से लटका मिला जिसे देखकर परिजनों के रोंगटे खड़े हो गए। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के पोते ने मामले में पुलिस को कॉल कर अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:



























