👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव सिरोधन में मंगलवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। मृतक की बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के मोहल्ला पीरखा निवासी इकराम के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही उसके परिजनों को भी मामले से अवगत करा दिया है।
थाना अध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि प्रथम दृश्यता शराब के सेवन के कारण मौत होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारण का पता चल सकेगा।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606






























