
हापुड़, सीमन / रियाज अहमद (ehapurnews.com): पुलिस पुलिस ने शुक्रवार की सुबह रेलवे लाइन के पास से एक 20 वर्षीय युवक का शव बरामद के पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया है।मृतक की पहचान नही हो सकी है।
पुलिस के अनुसार 20 फरवरी 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे पिलखुआ की तरफ रेलवे लाइन पर पिलर नंबर 11 के पास एक शव क्षत विक्षत अवस्था में मिला है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के लिए हर संभव प्रयास किया है,फिलहाल पहचान नही हो पाई है।पुलिस ने शव का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम की भेज दिया है।मृतक की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच है।पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी भी थाना क्षेत्र से कोई गुमशुदा हो तो थाना पिलखुवा हापुड से तत्काल संपर्क करें।

























