
रजवाहे में मिला युवक का शव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव शेरपुर के पास रजवाहे में शनिवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान 27 वर्षीय दुर्वेश कुमार निवासी लहडरा के रूप में हुई है।
बता दें कि दुर्वेश बाइक पर सवार होकर किसी काम से शेरपुर गया था जो शाम तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई जिन्होंने दुर्वेश को तलाशा तो उसकी बाइक रजवाहे के पास मिली। रजवाहे में दुर्गेश का शव पानी में डूबा मिला जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी शीतल, एक बेटा और एक बेटी व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

































