👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में शनिवार की देर रात रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव के टुकड़ों को एकत्र शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। मृतक के पास से एक बैग भी मिला है जिसमें कोई दस्तावेज नहीं मिल सका।
शनिवार की देर रात मुरादाबाद की ओर से दिल्ली की ओर जा रही एक ट्रेन के चालक ने रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा हुआ देखा। इसके बाद उसने स्टेशन मास्टर को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और जीआरपी चौकी प्रभारी व्रत सिंह यादव ने मृतक के शव के टुकड़ों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:





























