👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आलमनगर में रजवाहे में एक 45 वर्ष महिला का शव पुलिस को बहता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसकी शिनाख्त का प्रयास शुरू किया।
मंगलवार की शाम को ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि गांव आलमनगर में रजवाहे में एक महिला का शव मिला है। इसके बाद पुलिस ने शव को कड़ी मशक्कत कर राजवाहे से बाहर निकाला और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार महिला के गले और हाथ पर चोट के निशान है। पुलिस ने आसपास भी जांच पड़ताल की लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
II CLASS से X CLASS तक की ट्यूशन क्लास के लिए कॉल करें: 875533212






























