👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हाफिजपुर के गांव मोरपुर के जंगल में एक आम के बाग से 40 वर्षीय महिला का शव शनिवार को मिलने से सनसनी फैल गई. शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. मृतका का शव चार-पांच दिन पुराना लगता है.
थाना हाफिजपुर पुलिस को शनिवार की सुबह मोरपुर के आम के बाग में महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया. शव चार-पांच दिन पुराना प्रतीत होता है. मृतका की पहचान नहीं हो सकी है. फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई.
पुलिस ने संदेह व्यक्त किया है कि महिला की अन्यत्र हत्या कर शव को लाकर मोरपुर के जंगल में फेंका गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
VIDEO: बच्चों के दांतों में सड़न हैं तो अभी डेंटिस्ट से संपर्क करें: 7668219093



























