टावर से दिनदहाड़े चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव ट्याला में लगे एटीसी टावर से रविवार की दोपहर करीब 12:30 बजे चोर ने कुछ सामान चुरा लिया। जैसे ही चोर ने टावर का गेट खोला तो राहुल त्यागी के पास संबंधित संदेश आया जिन्होंने टेक्नीशियन जितेंद्र सिंह को मामले से अवगत कराया। जितेंद्र ने मौके पर तैनात कर्मचारी से जब जवाब तलब किया तो पता चला की चोर ने टावर से सामान चुरा लिया है। सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची जिसने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव ट्याला में एक टावर लगा है जहां से 4G तथा 5G की सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। रविवार की दोपहर दीवार तोड़कर एक चोर टावर के पास पहुंचा जहां का गेट तोड़कर उसने टावर से सामान चुरा लिया। मौके पर तैनात युवक जब टावर पर पहुंचा तो देखा कि ताला टूटा पड़ा है और उसने चोरी की जानकारी जितेंद्र टेक्नीशियन को दी। जानकारी मिलने पर राहुल त्यागी मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606































