👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर की रिफ्यूजी कालोनी में गुरुवार की दोपहर दिनदहाड़े हुई एक महिला की हत्या में महिला के बहू-बेटे का हाथ हो सकता है। महिला के बहू-बेटे फरार है।
अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र ने बताया कि महिला के शव की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। महिला के गले पर चोट के निशान हैं। महिला अपने बहू-बेटे के साथ रिफ्यूजी कालोनी में रहती थी। घटना के बाद से बहू-बेटा फरार है।


























