दहेज के लिए बहू को फांसी पर लटकाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दहेज के कथित लालचियों ने शादी के 8 माह बाद ही अपनी पुत्रवधू को पहले फांसी देकर मार डाला औऱ फिर शव को शमशान ले जाकर चुपचाप फूंक डाला। पुलिस दहेज लालचियों को गिरफ्तार करने पहुंची तो घर पर ताला लटका मिला।
थाना हापुड़ देहात के गांव बझीलपुर के गुरुचरण की 23 वर्षीया बेटी शिवानी का विवाह करीब 8 माह पहले थाना खऱखौदा के गांव पांची के भिकारी लाल के बेटे अरविंद कुमार के साथ हुआ था। विवाहिता के पिता का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर उसके ससुरालिए बेटी को प्रताड़ित करते थे और बाइक की मांग करते थे। बाइक न मिलने पर आरोपियों ने शिवानी को फांसी पर लटका कर हत्या कर दी और शव को शमशान घाट ले जाकर चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिया।
विवाहिता के मायके जन जब बेटी की ससुराल पहुंचे तो सभी गायब थे। थाना खऱखौदा में गुरुचरण ने अपने दामाद अरविंद कुमार, व उसके भाई दीपचंद तथा समधी भिकारी लाल व समधन दौजा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
गाजियाबाद: ATS Mall में पाएं प्री लीजड शॉपस मल्टी ब्रेंड्स || मात्र 55 लाख से शुरु: 7037903700


























