👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में दहेज उत्पीड़न के मामले बढ़ रहे हैं। अब ताजा मामला थाना गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट का है, जहां एक विवाहिता को दहेज में कार व पचास हजार रूपए नकद न मिलने के कारण प्रताड़ित किया गया और घर से बहू को निकाल दिया।
बृजघाट के वार्ड-14 की प्रियंका का विवाह ब्रजघाट के ही वार्ड-19 के बृजमोहन पचौरी के साथ हुआ था। आरोप है कि प्रियंका के ससुरालिए कार व पचास हजार रूपए की मांग को लेकर बहू को प्रताड़ित करते थे और मारपीट करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने बहू को घर से निकाल दिया। प्रियंका ने पति, ससुर व जेठ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी फरार है।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854






























