हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना पिलखुवा के गांव का दतैड़ी इलाका शुक्रवार की रात को गोलियों की आवाज से गूंज उठा। इस दौरान पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम व बदमाशों के बीच 4 राउंड गोलियां चली और दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने घायलों सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन अन्य बदमाश बाइकों पर फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों की पहचान मवेशी लुटेरों के रूप में की गई है जिनके कब्जे से थाना पिलखुवा के अंतर्गत एक डेरी तथा हापुड़ देहात के अंतर्गत लूटी गई तीन भैंस, एक कटड़ा, तीन तमंचे, पांच कारतूस, चार खोखा कारतूस, एक टाटा पिकअप बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा ने बताया कि थाना पिलखुवा पुलिस एसओजी टीम तथा मवेशी चोर गिरोह के बीच शुक्रवार की रात को गांव दतैड़ी के निकट उस समय हुई जब मवेशी चोर गिरोह लूटी गई भैंस हो को बेचने के लिए जा रहे थे। पकड़े गए बदमाशों में मेरठ के थाना सरूरपुर के गांव खिवाई का नईम वह गाजियाबाद है गांव निडोरी का आसिफ, दोनों घायल हुए हैं, जबकि अन्य लिसाड़ी गेट का मोहसिन में अनीस है। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में































