हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):तुषार जैन पर्व राज दशलक्षण धर्म के शुभ अवसर पर श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कसरेठ बाजार स्थित हापुड़ में प्रातः काल में पूजा प्रक्षाल,शांति धारा डॉ अनिल जैन एवं चित्रा जैन के सौजन्य से की गई। कोरोना के चलते मंदिर जी में कोई भव्य आयोजन नही हो सका ।
विधान संयोजक अनिल जैन ने उत्तम शौच धर्म के बारे में बताया कि लोभ परिहारी संतोष गुण रतन भंडारी अर्थात इसका अर्थ है कि जिस व्यक्ति ने अपने मन को निर्लोभी बना लिया हो ,संतोष धारण कर लिया हो,उसका जीवन परम शांति को उपलब्ध हो जाता है।
रात्रि में संगीत की ध्वनि में श्री जी की महाआरती की गई। इस अवसर पर राजेश जैन,अनिल जैन ,निशा जैन ,अनिता जैन, सुशील जैन, रेणुका जैन आदि उपस्थित थे

Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888































