हापुड में पुलिस मुठभेड में घायल बदमाश की फेहरिस्त में एक नाम की और बढौतरी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में बदमाश गोली लगने से लंगड़े हो रहे है और लंगड़े होने की यह फेहरिस्त लम्बी होती जा रही है।थाना सिम्भावली पुलिस ने बुधवार को इस लिस्ट में एक बदमाश का नाम और जोड़ दिया है।
थाना सिंभावली पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों के बीच हुई सशस्त्र मुठभेड में थाना सिम्भावली का दस हजार रूपए का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल हो गया। पुलिस ने घायल व उसके एक साथी को दबोच लिया।
सीओ गढ़मुक्तेश्वर ने बताया कि थाना सिम्भावली पुलिस बुधवार की अपराह्न खडलिया नहर पुल पर की चैकिंग कर रही थी कि एक बिना नम्बर की बाइक पर सवार दो लोगो को रूकने का इशारा किया तो वे पुलिस पर फायर करते हुए भाग निकले।पुलिस ने आत्म रक्षा में जवाबी कार्यवाही की जिसमे गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया।पुलिस ने घायल व उसके साथी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार बदमाशो के कब्जे से 500/- रु0 नकद अवैध असलहा, जिंदा व खोखा कारतूस व बिना नम्बर की प्लेटिना बाइक बरामद की है।प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार घायल बदमाश ने अपना नाम यूनुस उर्फ बबलू पुत्र शहीद निवासी ग्राम वैट थाना सिंभावली जनपद हापुड़ व दूसरे ने अनीस पुत्र बाबू निवासी ग्राम ढबारसी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद बताया है। गिरफ्तार घायल बदमाश यूनुस उर्फ बब्लू थाना सिम्भावली का हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं, जिस पर 10 हजार रूपये का इनाम घोषित है तथा यह थाना सिंभावली पर पंजीकृत गौकशी के अभियोग में वांछित चल रहा था।
गिरफ्तार बदमाशों पर गाजियाबाद व हापुड़ में गौकशी व आर्म्स एक्ट आदि से संबंधित करीब डेढ़ दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।
घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया है।






























