हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के दिनेश नगर निवासी व गाजियाबाद रेलवे में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात देवेंद्र सिंह ने जनपद का नाम पूरे देश में रोशन किया है। सब-इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने ओपन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एक गोल्ड, एक सिल्वर तथा तीन ब्रोंज मेडल हासिल किए हैं। पिलखुवा वासियों में खुशी की लहर है। इस अवसर पर जनपद लौटने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
गाजियाबाद के महामाया स्टेडियम में आयोजित ओपन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देवेंद्र सिंह ने हिस्सा लिया जिन्होंने एक गोल्ड मेडल समेत पांच मेडल जीत लिए। जब वह दिनेश नगर पहुंचे तो उनका हरीश मित्तल, अशोक चौहान, आलोक शर्मा, रेनू चौरसिया आदि ने जोरदार स्वागत किया।

DIWALI OFFER: देसी शुद्ध घी मात्र 500 रु प्रति लीटर: 9068607739


























