हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने लाकडाउन का पालन कराने में अक्षम रहने पर एक दरोगा को लाईन हाजिर कर दिया जबकि कोतवाल को हटा दिया।
थाना पिलखुवा की चौकी एचपीडीए के चौकी प्रभारी तथा पिलखुवा थाना प्रभारी द्वारा अपने क्षेत्र में लॉकडाउन का पालन कराने में पूर्ण रूप से विफल रहने पर चौकी प्रभारी एचपीडीए दरोगा शिवकुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया तथा थाना प्रभारी पिलखुवा नरेश कुमार का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से क्राइम ब्रांच को किया है।
क्षेत्राधिकारी हापुड़ नगर को इस प्रकरण में प्रारंभिक जांच कर सात दिन में आख्या उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया है। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी चौकी प्रभारियों तथा थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जाता है कि वह लॉकडाउन का अक्षरशः अनुपालन करायें, यदि इस तरह की लापरवाही की जाती है तो कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।
एलर्जी, चर्मरोग व गुप्तरोग की दवाईयों के लिए संपर्क करें: 9837509509























