👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक सचिन राठी की रात एक सड़क हादसे में मौत हो गई। दरोगा की मौत से पुलिस विभाग में शोक व्याप्त है।
सिम्भावली पुलिस को रात दो पक्षों में गोली चलने की सूचना मिली थी,जिस पर दरोगा सचिन राठी बाइक से घटनास्थल पर जा रहे थे कि अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर कार दी जिस कारण दरोगा सचिन राठी की मौत हो गई। सचिन गत डेढ़ वर्ष से थाना सिम्भावली में तैनात थे। कर्तव्य के प्रति निष्ठावान तथा मृदुभाषी होने के कारण वह सभी के प्रिय थे।
Nazeer Hapur offer: BUY 1 GET 1 FREE: CALL 9899251831




























