हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे की जिला कार्यकारिणी की शुक्रवार को घोषणा की गई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष बने दानिश कुरैशी को भाजपा कार्यालय पर जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, श्यामेन्दर त्यागी, अमित त्यागी, रितिक त्यागी आदि ने माला पहनाकर मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं देते हुए अग्रिम पारी की बधाई दी।
भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने जिला कार्यकारिणी घोषित करते हुए बताया कि इस्लाम बादशाह जिलाध्यक्ष, मौ दानिश कुरेशी, ओसामा, फराहिम खान, दर्शन सिंह, आसिफ राणा जिला उपाध्यक्ष, डॉ खालिद, रहीस चौधरी जिला महामंत्री, समसुद्दीन सैफी, शाहिद, निखिल जैन, मजहर, इकराम, अफसर जिला मंत्री, साबिर जिला कोषाध्यक्ष, मुस्तकीम सैफी कार्यालय प्रभारी, डॉ वली मोहम्मद मीडिया प्रभारी, शाहरुख खान सोशल मीडिया प्रभारी, कारी शहजाद, शाह आलम, ताहिर फारुख विकास जैन, फुरकान असलम आरिफ, जफर मोहम्मद, शमशाद अब्बासी, सावेज अन्सारी, जावेद को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष बने दानिश कुरेशी ने बताया कि उनकी प्राथमिकताएं रहेंगी कि भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जितनी भी अल्पसंख्यक समुदाय के लिए योजनाएं कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं उनका 100% अल्पसंख्यकों को लाभ मिले।




























