गैस के अवैध कारोबार से जान को खतरा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वैसे तो हापुड़ को अवैध धंधों का घर कहा जाता है। अब एक ऐसा समाचार मिला जिसके धंधे से लोगं की जान पर खतरा मंडरा रहा है और यह धंधा है अवैध रुप से घरेलू व कामर्शियल गैस का कारोबार
सूत्र बताते हैं कि गैस के धंधे में लिप्त कारोबारी के पास हर वक्त सैकड़ों गैस सिलेंडर का अवैध भंडारण रहता है औऱ इसका ठिकाना पक्का बाग का एक गोदाम बना है। धंधेबाज पता नहीं कहां-कहां से गैस सिलेंडर लाता है और उनका इस्तेमाल करता है और इसी ठिकाने से बिक्री करता है। गैस पलटी भी चलती रहती है। सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध न होने के कारण लोगों की जान पर हर वक्त खतरा मंडराता रहता है। सूत्र के अनुसार पक्काबाग के साथ-साथ संजय विहार कालोनी में एक धंधेबाज गैस के अवैध कारोबार में लिप्त है। हादसे की आशंका से लोगों से लोगों मे दहशत बनी है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

































