हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव-गांव में शराब अवैध रुप से बिक रही है, यह भंडाफोड़ हुआ है, शराब के धंधे में लिप्त लोगों के पकड़े जाने पर।
धौलाना पुलिस ने गांव डहाना के चंद्र को 35 पव्वे हरियाणा शराब, गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने मारी की रेती के जितेंद्र को 20 लीटर कच्ची शराब, थाना हापुड़ देहात पुलिस ने तगासराय के पवन कुमार 25 पव्वे देशी शराब, कन्हैया पुरा के दीपक को 25 पव्वे देशी शराब के साथ दबोच लिया। आरोपियों ने अपने-अपने इलाके में शराब बेचना स्वीकार किया है।
प्रश्र पैदा होता है कि शराब की धंधेबाजों पर शराब कहां से और कैसे पहुंचती है। पुलिस सप्लायर्स पर हाथ क्यों नहीं डालती।
Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888































