19 सितम्बर से दशलक्षण महापर्व प्रारम्भ
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): जैन मिलन हापुड द्वारा आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर मासिक जैन मिलन का आयोजन हुआ। समारोह का शुभारंभ जैन मिलन के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन पत्रकार तथा सरोज जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सभी ने णमोकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया। नीतू जैन तथा सरोज जैन ने भजन गाये। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने बताया कि 19 सितम्बर से दशलक्षण महापर्व प्रारम्भ हो रहा है,29 सितम्बर को भव्य रथयात्रा नगर में निकाली जायेगी और रात्रि मनोहर हैरिटेज में विराट कवि सम्मेलन होगा। संरक्षक प्रमोद कुमार जैन ने बताया कि शंकर गंज मन्दिर का निर्माण कार्य इसी वर्ष के अंत तक पूर्ण हो जायेगा। उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन ने नियमित णमोकार महामंत्र लेखन, भक्तामबर पाठ तथा मुनि प्रमाण सागर जी महाराज द्वारा बताये गये भावना योग को दैनिक दिनचर्या मे शामिल करने का आग्रह किया। जल्द ही मन्दिर जी से णमोकार महामंत्र लेखन पुस्तिकाओ को उपलब्ध कराया जायेगा। रेणुका जैन को महामंत्र लेखन कराने का दायित्व दिया गया। कोषाध्यक्ष डाoअनिल जैन के सौजन्य से दशलक्षण महापर्व की समाप्ति पर क्षमावाणी पर्व पर वात्सल्य भोज का आयोजन सम्पूर्ण जैन समाज के लिए होगा। अध्यक्षता मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन ने की। भुवन जैन, राजीव जैन, प्रभा जैन, मनीषा जैन, आर के जैन एडवोकेट, बीनू जैन एडवोकेट आदि उपस्थित थे।
हापुड़: गाय के गोबर से बनें पेंट से घर को दें न्या रंग: 7417214763































