डाकू, लुटेरों की अब खैर नहीं, फिर घायल हुआ लुटेरा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पुलिस की बढ़ रही चौकसी से यह स्पष्ट रूप से झलक रहा है कि जनपद हापुड़ सीमा में प्रवेश करने वाले चोर उचक्कों, डाकू व लुटेरों की अब खैर नहीं है और पुलिस गुंडा तत्वों को बख्शने के मूड में नहीं है। थाना बाबूगढ़ पुलिस और लुटेरे के बीच शुक्रवार को चली गोलियों में एक लुटेरा घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया ने बताया कि शुक्रवार की भोर में थाना बाबूगढ़ पुलिस गश्त कर रही थी कि एक बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान थाना बाबूगढ़ के गांव बहरामपुर बाढ़ली के अब्दुल कादिर के रूप में हुई है जो गजरौला में हुई एक डकैती में वांछित चल रहा है। पुलिस ने मौके से एक तमंचा व एक-एक जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किया है।
बता दें कि घायल अब्दुल कादिर के दो साथी भी एक दिन पहले बाबूगढ़ पुलिस से हुई मुठभेड़ में घायल हो गए थे। अब तीनों साथी एक साथ जेल में रहेंगे।

किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010







Related Posts

पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमले के आरोप में एक दबोचा

🔊 Listen to this पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमले के आरोप में एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मंत्री मदन चौहान पर सोमवार को गढ़मुक्तेश्वर के गांव…

Read more

हापुड़: ट्रेन की चपेट में आए अर्जुन का मुस्लिम समाज ने हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार

🔊 Listen to this हापुड़: ट्रेन की चपेट में आए अर्जुन का मुस्लिम समाज ने हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला कोटला सादात के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमले के आरोप में एक दबोचा

पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमले के आरोप में एक दबोचा

हापुड़: ट्रेन की चपेट में आए अर्जुन का मुस्लिम समाज ने हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार

हापुड़: ट्रेन की चपेट में आए अर्जुन का मुस्लिम समाज ने हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार

जाने 10 जनवरी का सब्जियों का भाव

जाने 10 जनवरी का सब्जियों का भाव

हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत

हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत

भूमि विवाद सुलझाने के लिए गांव बिगास पहुंचे डीएम

भूमि विवाद सुलझाने के लिए गांव बिगास पहुंचे डीएम

बुलेट सवारों ने मचाया हुड़दंग, छोड़े पटाखे

बुलेट सवारों ने मचाया हुड़दंग, छोड़े पटाखे
error: Content is protected !!