
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान तथा स्वावलंबन हेतु साइकिल रैली
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा , सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु शारदीय नवरात्र के पर्व पर मिशन शक्ति के विशेष अभियान के अंतर्गत बुधवार को जिला उप क्रीड़ा अधिकारी द्वारा साइक्लोथान (साइकिल ) रैली का आयोजन किया गया साइकिल रैली मे मुख्य विकास अधिकारी एवं लेफ्टिनेंट कपिल विसला एसएसवी इंटर कॉलेज एसोसिएट प्रोफेसर एन सी सी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुरू किया गया l यह रैली रेलवे पार्क से आरंभ होकर फ्रीगंज रोड, तहसील चोपाला से निकलती हुई एसoएसo वीo डिग्री कॉलेज पर समाप्त हुई l इस रैली में लगभग 200 छात्र-छात्रों (एसo केo स्कूल, एसoएसoवीo इंटर कॉलेज,एo केo पीo इंटर कॉलेज), खिलाड़ियों, एनसीसी कैडेट्स आदि ने प्रतिभाग किया गया। इसी क्रम में जनपद के सभी विकास खंडो में भी मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत साइकिल रैली का प्रोग्राम आयोजित किया गया l रैली में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा स्वयं साइकिल चला कर बच्चों के साथ प्रतिभाग किया और बच्चों को प्रोत्साहित किया l
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)

































