हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में बदमाशों ने अपराध को अंजाम देने के लिए एक नया रास्ता अपनाया है। चोरों ने अब साइकिल से टक्कर मारकर एक मुनीम से 35 हजार रुपए उड़ा लिए हैं। पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
मामला शुक्रवार की दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की फ्रीगंज रोड का है जहां एक स्टांप विक्रेता का मुनीम पैदल जा रहा था कि इसी दौरान साइकिल सवार एक युवक ने मुनीम को टक्कर मारदी। बताया जा रहा है कि साइकिल सवार के साथी मुनीम के आगे पीछे चल रहे थे। जैसे ही साइकिल की टक्कर लगी उसी दौरान इन संदिग्धों ने 35 हजार रुपए पार कर दिए। पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509






























