हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक से पार्ट टाइम जॉब दिलाने का झांसा देकर 18 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। सच्चाई का पता चलने पर पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि हापुड़ क्षेत्र के मोहल्ला कसेरठ बाजार के नमन सिंघल ने बताया कि उसे पार्ट टाइम जॉब की तलाश थी। इस दौरान उसे टेलीग्राम पर पार्ट टाइम जॉब के बारे में पता चला। आरोपी ने उसे टेलीग्राम पर मैसेज के जरिए बताया कि एक ऑनलाइन वेबसाइट द्वारा कार बुकिंग करनी होगी। आरोपी ने पीड़ित को शुरुआत में एक हजार रुपए और बाद में दस हजार रुपए इनाम में दिए। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी के कहने पर उसके खाते में 18 लाख रुपए डाल दिए। सच्चाई का पता चलने पर पीड़ित ने अपने रुपए वापस करने को कहा। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions Open from Pre-Nur to XI: 9027474537



























