
साइबर ठगों ने लालच देकर ठगे 6.90 लाख रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): साइबर ठग लोगों के साथ ठगई करने के लिए तरह-तरह के रास्ते अपना रहे हैं। साइबर ठगों ने मुनाफे का झांसा देकर जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की रेलवे रोड निवासी अचल गुप्ता से शेयर बाजार में निवेश कर अच्छे मुनाफे का झांसा देकर 6.90 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया। पीड़ित की तहरीर पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अचल गुप्ता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 18 मार्च 2025 को स्टार लाइट क्लब 106 ग्रुप से जुड़े एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया था। आरोपी ने अपने आप को इंटरएक्टिव ब्रोकर्स इंडिया लिमिटेड कंपनी का कर्मचारी बताया था और व्हाट्सएप के माध्यम से एक निवेश योजना के जरिए अच्छे मुनाफे का झांसा दिया। इसके बाद विश्वास में आकर पीड़ित ने 6.90 लाख रुपए लगा दिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस से शिकायत की जिसके बाद साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है।
CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695





























