हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : साइबर ठगों ने एक बाप-बेटे के खातों से एक लाख 73 हजार 800 रुपए उड़ा लिए। इस सिलसिले में पीड़ित ने थाना धौलाना में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कस्बा धौलाना के काजीवाड़ा निवासी कमाल मौहम्मद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि परमजीत सिंह व अश्वनी गुप्ता ने यूपीआई के माध्यम से उसके खाते से एक लाख एक हजार 800 रुपए तथा बेटे के खाते से 72 हजार रुपए उड़ा लिए। थाना धौलाना पुलिस ठगों के मोबाइल नम्बरों पर आरोपियों को खोजने में जुटी है।
स्कूटी खरीदने पर #Hero दे रहा है 6,000 तक के Benefit
























