VIDEO: डीएम बनकर साइबर ठग ने स्वास्थ्य अधिकारी से की ठगी










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के कुछ स्वास्थ्य अधिकारियों को एक अनजान नंबर से मैसेज आया जिसमें इन्होंने कुछ पैसे मांगे। सबसे बड़ी बात यह है कि अज्ञात नंबर से आए व्हाट्सएप पर हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रूपम की फोटो लगी हुई थी। इस दौरान पहले तो संदिग्ध ने स्वास्थ्य अधिकारियों का हालचाल जाना और उसके बाद किसी बहाने से पैसों की मांग की। हापुड़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि एक अनजान नंबर से स्वास्थ्य अधिकारियों को व्हाट्सएप पर संदेश प्राप्त हुआ जिसके पश्चात संदिग्ध ने कुछ पैसे मांगे जिसके झांसे में हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी प्रभारी डॉ दिनेश खत्री आ गए और उन्होंने दस हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।
बताते चलें कि संदिग्ध ने जिलाधिकारी मेधा रूपम की प्रोफाइल फोटो लगाकर अंग्रेजी में सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को संदेश भेजें जिसके पश्चात स्वास्थ्य अधिकारियों ने तुरंत जिलाधिकारी मेधा रूपम से संपर्क किया। मेधा रूपम अधिकारियों को अलर्ट कर दिया लेकिन इसी बीच डॉ दिनेश खत्री ने दस हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए जिसके बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।








Related Posts

क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के ग्राम सलाई में क्रिकेट टूर्नामेंट व ग्राउंड का उद्घाटन किया गया। कांग्रेस नेता डॉक्टर जकरिया मनस्वी ने अपने साथियों के साथ…

Read more

थाना प्रभारी ने की पीस कमेटी की बैठक

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना प्रभारी हाफिजपुर द्वारा थाना हाफिजपुर पर आगामी त्योहारों के संबंध में धार्मिक गुरुओ, ग्राम प्रधान अन्य संभ्रांत व्यक्तियों के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

थाना प्रभारी ने की पीस कमेटी की बैठक

थाना प्रभारी ने की पीस कमेटी की बैठक

भूतपूर्व मंत्री पर जानलेवा हमले के प्रयास के दो आरोपी पुलिस ने दबोचे

भूतपूर्व मंत्री पर जानलेवा हमले के प्रयास के दो आरोपी पुलिस ने दबोचे

दहेज के लिए पत्नी को मार डाला,अब गया जेल

दहेज के लिए पत्नी को मार डाला,अब गया जेल

किसान नेता ने समस्याओ से कराया अवगत

किसान नेता ने समस्याओ से कराया अवगत
मेरठ रेंज में महाशिवरात्रि पर्व पर कड़ी सुरक्षा
error: Content is protected !!