👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना में जल्द ही साइबर थाना बनाया जाएगा। मसूरी गुलावठी रोड पर ग्राम समाज की एक एकड़ भूमि साइबर थाने के लिए चिह्नित की गई है जिसे जल्द ही पुलिस विभाग के सुपुर्द किया जाएगा। डीएम ने स्थल का निरीक्षण भी कर लिया है।
साइबर थाने में इंस्पेक्टर समेत लगभग 30 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। आजकल साइबर अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में धौलाना में साइबर थाने का निर्माण होगा जिसके लिए एक एकड़ जमीन चिन्हित कर ली गई है। यहां साइबर थाने में साइबर अपराध से जुड़े विशेषज्ञों की तनाती होगी।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093






























