साइबर ठगी:एक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी










साइबर ठगी:एक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):हापुड कलैक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित व जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग को प्रोत्साहित करना है। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी प्रशांत सिरोही ने बताया कि कार्यशाला में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसः एआई का सुरक्षित एवं जिम्मेदार प्रयोग रखा गया है। कार्यक्रम में एनआईसी और साइबर सेल के विशेषज्ञ साइबर सुरक्षा, डेटा प्रोटेक्शन और ऑनलाइन जोखिमों से बचाव के तकनीकी पहलुओं पर जानकारी दी गई, इसमें फिशिंग, मालवेयर, रैनसमवेयर, सोशल इंजीनियरिंग, ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई व नेट बैंकिंग से जुड़े धोखाधड़ी के तरीके और उनसे बचाव के उपाय की जानकारी भी दी गई। साथ ही टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, मजबूत पासवर्ड पॉलिसी, डेटा एन्क्रिप्शन, प्राइवेसी सेटिंग्स, डिजिटल फुटप्रिंट मैनेजमेंट, सुरक्षित ई-मेल और सोशल मीडिया उपयोग के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में सरकारी कार्यालयों में साइबर हाइजीन, सुरक्षित नेटवर्क प्रोटोकॉल, आधिकारिक डिवाइसों पर एंटीवायरस अपडेट, फायरवॉल उपयोग और संवेदनशील डाटा की सुरक्षा कैसे करें के बारें में अधिकारियों/कर्मचारियों को जानकारी दी गई। विशेषज्ञ साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत प्रक्रिया की जानकारी भी साझा की गई। कार्यशाला में अधिकारियों के साथ राजस्व, स्वास्थ्य, कृषि, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, माध्यमिक व बेसिक शिक्षा, उद्योग विभाग, युवा कल्याण, महिला कल्याण एवं बाल विकास, खाद्य एवं रसद अन्य विभागों के अधिकारियों/ कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में उपचिकित्सा अधिकारी सुनील गुप्ता , एन आई सी इंजीनियर शमीम अंसारी, अमर गुप्ता और रोलआउट मैनेजर निशांत राजपूत सहित संबंधी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020








  • Related Posts

    धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

    🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

    Read more

    विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

    🔊 Listen to this विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल, पिलखुवा में दो दिवसीय खेल महोत्सव का आगाज ऊर्जा और उत्साह के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

    धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

    विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

    विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

    ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

    ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

    तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

    तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

    धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

    धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

    वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

    वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ
    error: Content is protected !!