
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रक्षाबंधन और तीज के त्यौहार को देखते हुए रंगोली ग्रुप लेकर आया है राखी और तीज एग्जिबिशन जिसकी शुरुआत 18 जुलाई को हुई। इस एग्जीबिशन का शनिवार आज अंतिम दिन है। दो दिवसीय इस एग्जीबिशन में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और जमकर खरीदारी कर रहे हैं। ग्राहकों को भी यहां का ट्रेंडी कलेक्शन खूब भा रहा है। महिलाओं को खासकर यहां से लेडीज सूट, कोट सेट का कलेक्शन पसंद आ रहा है। यहां एक ही छत के नीचे आप राखी, हैंडमेड राखी भी खरीद सकते हैं। एग्जीबिशन की संचालिका मानी भसीन ने बताया कि उम्मीद से ज्यादा कारोबार हुआ है। काफी संख्या में लोग यहां पहुंचे हैं। अब जल्द ही वह नवरात्रों में भी एक एग्जीबिशन का आयोजन करेंगे जिससे व्यापारी व्यापार कर सके और ग्राहक को मन मुताबिक चीज मिल सके।
एग्जीबिशन में 20 से अधिक लोगों ने अपने-अपने स्टाल लगाए। सार्थक गुप्ता ने बताया कि उनके पास बेडशीट, दोहर, टॉवल के साथ-साथ कपड़े से जुड़ी वैरायटी उपलब्ध है। वह भी फ्री गिफ्ट के ऑफर के साथ…
इस एग्जीबिशन से बड़ी संख्या में लोगों ने आर्टिफिशियल ज्वेलरी, हैंडबैग, राखी, नेकलेस, लड्डू गोपाल की पोशाक काफी कुछ खरीदा।
स्टोर 99 मिनिमॉल मोदीनगर रोड हापुड़ से खरीदें सामान: 8191820867






























