#Hapur: गांव कुराना चौथी बार व बक्सर तीसरी बार बफर जोन घोषित










जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी अदिति सिंह ने जनपद की तहसील धौलाना के गांव कुराना से दो व्यक्तियों में कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) की पुष्टी के बाद गांव कुराना को चौथी बार बफर ज़ोन (Buffer Zone) घोषित किया है। इस बफर ज़ोन में गांव कुराना, मौड़ीकला, नया बांस, अबदुल्लापुर, चचोई, ढहाना, सिरोधन, हरसिंहपुर एवं हर्दयपुर गांव सम्मिलित हैं। इससे पूर्व गांव कुराना से तीन बार में कोरोना के तीन पॉजिटिव केस मिलने पर बफर ज़ोन घोषित किया गया था।

तहसील गढ़मुक्तेश्वर के गांव बक्सर में भी आज एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से गांव बक्सर क्षेत्र को तीसरी बार बफर ज़ोन घोषित किया गया है। इस बफर ज़ोन में बक्सर ग्राम पंचायत, भोवापुर मस्ताननगर, सरुरपुर वैट तथा सिंभावली ग्राम पंचायत को बफर ज़ोन में सम्मिलित किया गया है।

जिलाधिकारी ने बफर ज़ोन में मैजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। नए आदेशों के तहत अस्थायी रुप से सील किए गए उक्त क्षेत्रों में प्रवेश व निकासी तथा जरुरी वाहनों को छोड़कर प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। बफर ज़ोन के निवासी अपने-अपने घरों में ही रहेंगे तथा स्थानीय निकायों को बफर ज़ोन क्षेत्र को सैनिटाइज कराने तथा सफाई व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। बफरजोन के लोगों का चिकित्सीय परिक्षण चिकित्सकों का दल करेगा। बफर जोन में प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!