
पावन वर्षायोग मे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): दिगम्बर जैन मुनि 108 आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज के मगंल वर्षायोग चातुर्मास मे नमोस्तु भवन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। नृत्य, प्रश्नोत्तरी, नाटिका आदि प्रस्तुत किए गए, कार्यक्रमो मे प्रतिभाग करने वालो को पारितोषिक प्रदान किए गए। प्रातःकाल नमोस्तु भवन पर दैनिक चमत्कारिक अराधना तथा मगंल प्रवचन, 1008 श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर शान्तिधारा आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज ने सम्पन्न कराई। गुरू भक्ति, दैनिक आरती जैन भक्तो द्वारा की गई। गुरू भक्त सुधीर जैन, अनिल जैन, मनीष जैन, प्रदीप जैन, पंकज जैन,अशोक जैन, सुशील जैन, सुरेश चन्द जैन, सुबोध जैन, पुलकित जैन, तरूण जैन, राजेश जैन, मीनू जैन, मनीषा जैन, विनोद बाला जैन, नीता जैन, मीतीशा जैन, श्वेता जैन, मंजू जैन, मगन जैन,प्रगति जैन, गरिमा जैन, सोनू जैन सहित अनेक जैन भक्त उपस्थित हुए।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838






























