हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी सीटी स्कैन की मशीन में खराबी आने के कारण सिर के सीटी स्कैन नहीं हो पा रहे जिसकी वजह से मरीजों को परेशानी हो रही है। हालांकि मंगलवार को टेक्नीशियन को भी बुलाए गया लेकिन मशीन ठीक होने में अभी दो दिनों का समय और लगेगा।

आपको बता दें कि सिर का सीटी स्कैन करने वाली मशीन के सॉफ्टवेयर में खराबी आ गई जिसकी वजह से स्कैन फिल्म में गोल घेरा बनकर आ रहा है जिसके आधार पर सही रिपोर्ट नहीं बन सकती। निजी अस्पतालों में इस स्कैन की कीमत 2500 रुपए या उससे अधिक है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर लोग सरकारी अस्पताल में लगी मशीन पर स्कैन कराने के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन तकनीकी खराबी आने के कारण उन्हें भी परेशानी हो रही है। आपको बता दें कि सरकारी अस्पतालों में सिर्फ एक ही सीटी स्कैन मशीन है जिस पर क्षमता से अधिक लोड है।
सागर ग्रोसरीज दे रहे हैं दो हजार की खरीद पर वाशिंग मशीन, सोने का सिक्का जीतने का मौका: 9810553207




























