👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बृजनाथपुर शुगर मिल में कार्तिक पूर्णिमा के दिन गन्ना पिराई सत्र शुरु हो गया। इस शुगर मिल पर गन्ना लेकर पहले पहुंचने वाले किसान हरेंद्र व महबूब का मिल प्रबंधन ने माला पहना कर स्वागत किया और मिठाई खिलाई। मिल के अध्यक्ष अनिल कंवर व मुख्य महाप्रबंधक परविंद्र सिंह ने किसानों को बताया कि किसानों को गन्ने के बकाया का शीघ्र भुगतान कर दिया जाएगा।



























