हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद मुज्जफ्फर नगर में 5 सितम्बर को होने वाली किसानों की पंचायत में किसानों का सैलाब उमड़ने की सम्भावना के मद्देनजर जनपद हापुड़ जिला प्रशासन व पुलिस ने बड़े पैमाने पर निगरानी व सुरक्षा व्यवस्था को सुद्ढ़् किया है।
बता दें कि 5 सितम्बर की महापंचायत में जनपद हापुड़ के साथ-साथ आस-पास के जनपदों अमरोहा व बुलंदशहर से भी बड़ी संख्या में किसान हापुड़ होकर कूच करेंगे।
किसानों के कूच को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद को 12 सैक्टर में बांट कर मैजिस्ट्रेट तैनात किए हैं और हर थाना क्षेत्र में पुलिस निगरानी बढ़ाई गई हैं। इसके अतिरिक्त एलआईयू भी सतर्क हो गई है।
भाकियू की अगुवाई में हजारों किसान ट्रैक्टर ट्रालियों व निजी वाहनों से हापुड़ जनपद से महापंचायत के लिए कूच करेंगे। इन वाहनों पर भाकियू का झंडा लगा होगा। कांग्रेस ने भी महापंचायत को समर्थन दिया है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342



























