हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव गंदूनगला में रजवाहे की मुंढेर टूटने से आसपास के खेतों में पानी भर गया जिससे किसानों की फसल प्रभावित हो गई। किसानों ने प्रदर्शन कर अपना गुस्सा जाहिर किया जिनका कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही के चलते हैं उनकी फसल जलमग्न हो गई।
गांव निवासी किसान संदीप सिंह, बबलू कुमार, अनिल कुमार, गजराज सिंह और वीर सिंह ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि गांव में जंगल के पास से निकल रहे राजवाहे की मुंढेर टूट गई जिससे किसानों की करीब 60 बीघा भूमि पर तैयार की जा रही गेहूं, सरसों और गन्ने की फसल जलमग्न हो गई। गुस्साए किसानों ने प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग की। तहसीलदार सीमा सिंह का कहना है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात कर किसानों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314

































