👁 0 views Views
अपराधियों से सख्ती से निबटा जाए: एसपी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि अपराधियों से सख्ती से निबटा जाए।वह रविवार की रात को पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों को सम्बोधित कर रहे थे।

पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन के सभागार में समस्त क्षेत्राधिकारी, थानाप्रभारी व पैरोकारों तथा अभियोजन अधिकारी की गोष्ठी आयोजित कर चिन्हित विवेचनाधीन व विचाराधीन अभियोगों के संबंध में तथा न्यायालय द्वारा निर्गत सम्मन,वारंट व आदेशिकाओं की समय से शत-प्रतिशत तामील तथा न्यायालय में लंबित मुकदमों में प्रभावी पैरवी कर जल्द से जल्द सजा दिलाये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
I.I.E.M. में एडमिशन के लिए कॉल करें : 9837791132, 9837791131 पर





























