👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): आगामी त्यौहारों और लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है और हापुड़ के ततारपुर चौकी के पास एक अस्थाई चेक पोस्ट बनाया गया है जहां से आने-जाने वाले लोगों पर निगाह रखी जाएगी और जरूरत पड़ने पर चेकिंग भी की जाएगी।
आपको बता दें कि मेरठ से जुड़े इस हाईवे का कई लोग इस्तेमाल करते हैं। पुलिस किसी भी तरह की लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है और वह लगातार जगह-जगह चेकिंग अभियान चला रही है। अस्थाई चौकी की स्थापना से कानून व्यवस्था को मजबूत करने में पुलिस को सहयोग मिलेगा जिसकी मदद से वह चेकिंग अभियान को तेज कर हर तरह की गतिविधि पर नजर रखेगी।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606




























