हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय करीमपुर का भवन इन दिनों जर्जर अवस्था में है जहां की छत, दीवारों में दरार आई हुई हैं। छत का प्लास्टर भी उखड़ा हुआ है। ऐसे में अभिभावक छात्र को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। अभिभावकों की मांग है कि जल्द से जल्द जर्जर अवस्था में खड़े भवन को दुरुस्त किया जाए और मरम्मत कराई जाए।
मामला पूर्व माध्यमिक विद्यालय करीमपुर तहसील गढमुक्तेश्वार का है। खंड शिक्षा अधिकारी पंकज चतुर्वेदी ने बताया की इस विद्यालय का पूर्व स्थलीय निरीक्षण किया गया है और मामले का संज्ञान लिया गया है। पूर्व में भी स्थलीय निरीक्षण किया गया था। इस विद्यालय की छत जर्जर है इसके लिए बीएसए ऑफिस को एक प्रस्ताव भेजा गया है और मूल्यांकन करवा करके इस बारे में निर्णय लिया जायेगा कि विद्यालय का पुनः निर्माण होगा या छत की मरम्मत होगी। इस बारे में बेसिक शिक्षा विभाग निर्णय लेगा और विभाग छात्रों की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है।
SPECIAL OFFER: BRIDAL MAKEUP पैकेज की शुरुआत मात्र 10 हजार रुपए से: 8923868646
























