VIDEO: पुलिस मुठभेड़ में गौतस्कर घायल










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के गांव सरावनी में शुक्रवार की रात को पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक गौकश घायल हो गया। पुलिस ने घायल सहित दो गौकशों को गिरफ्तार कर लिया जबकि उनके तीन साथी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मौके से तीन क्विंटल गौ मांस, एक तमंचा, कारतूस, गौवध में इस्तेमाल औजार बरामद किए है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी एस.एन. वैभव पांडे ने बताया कि एक सूचना पर पुलिस ने गांव सरावनी के जंगल में गौवध में लिप्त बदमाशों को जा घेरा। पुलिस को देखते ही गौवध में लिप्त बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई। इस सशस्त्र मुठभेड़ के दौरान एक गौकश घायल हो गया। पुलिस ने घायल सहित दो गौकशों को धर दबोचा जबकि अन्य फरार हो गए।

गांव अजराड़ा का सिराज घायल हुआ है, जबकि दूसरा आरोपी नजर इलाही हैं। पुलिस तीन अन्य आरोपी कईयूम, मोमीन व अनीस की पुलिस तलाश कर रही है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे गौवध करने से उन्हें जो धन प्राप्त होता है उससे वे अपनी जरुरतों को पूरा करते है।

ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033







Related Posts

हापुड़ तहसील में जिलाधिकारी ने किया चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण

🔊 Listen to this हापुड़ तहसील में जिलाधिकारी ने किया चार शिकायतों का मौके पर निस्तारणहापुड़,सूवि(ehapurnews.com):तहसील हापुड़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय…

Read more

बिरयानी की दुकान पर हुई मारपीट के मामले में दो कर्मचारी पुलिस ने लिए हिरासत में

🔊 Listen to this बिरयानी की दुकान पर हुई मारपीट के मामले में दो कर्मचारी पुलिस ने लिए हिरासत में हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़ तहसील में जिलाधिकारी ने किया चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण

हापुड़ तहसील में जिलाधिकारी ने किया चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण

बिरयानी की दुकान पर हुई मारपीट के मामले में दो कर्मचारी पुलिस ने लिए हिरासत में

बिरयानी की दुकान पर हुई मारपीट के मामले में दो कर्मचारी पुलिस ने लिए हिरासत में

पिलखुवा: बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दंपति घायल

पिलखुवा: बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दंपति घायल

पिलखुवा: टोल टैक्स के पास अज्ञात हमलावर ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

पिलखुवा: टोल टैक्स के पास अज्ञात हमलावर ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

सिर का ऑपरेशन करने के बाद भी नहीं बच सकी हादसे में घायल हुए किरणपाल की जान, मौत

सिर का ऑपरेशन करने के बाद भी नहीं बच सकी हादसे में घायल हुए किरणपाल की जान, मौत

हापुड़: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता, तलाश शुरू

हापुड़: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता, तलाश शुरू
error: Content is protected !!