👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के सिमरौली जंगल बाईपास के पास एक गोवंश करंट की चपेट में आने से मर गया। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जर्जर तारों को बदला। ग्रामीणों ने मामले में नाराज़गी जाहिर की है। सुनील ने बताया कि उसके खेत में अचानक बिजली का तार टूट गया जो कि एक निराश्रित गोवंश पर जाकर गिरा। ट्यूबवेल वाली लाइन का तार अचानक टूट कर गिर गया जिसकी चपेट में आने से गोवंश की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने ऊर्जा निगम से तारों को दुरुस्त करने की मांग की है।
जीपीएस ट्रैकर और सीसीटीवी लगवाने के लिए कॉल करें: 8979003261




























