👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम एक नीलगाय की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और गोवंश का शव दफनाया.
हापुड़ से गढ़ जाने वाले रास्ते पर थाना बाबूगढ़ से कुछ कदमों की दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर यह हादसा हुआ. जहाँ अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई. मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को किनारे कर यातायात सुचारू कराया जिसके बाद शव को दफनाया गया.
































