हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लड़ाई अभी जारी है। कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन सख्ती से कराने हेतु पूरे जनपद की पुलिस सड़कों पर उतरी है और राउंड दी क्लाक गश्त कर रही है। जनपद का शायद ही कोई बाजार, मौबल्ला ऐसा बचा हो, जहां से पलिस न गूजरी हो। पुलिस लाउडस्पीकर के माध्यम से कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील कर रही है।
यदि आप बेवजह सड़कों पर निकले हैं , तो समझ लो, पुलिस की पैनी निगाह से आप बच नहीं सकते। मुंह पर मास्क अवश्य लगाएं। सभी व्यवसायी अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सोशल डिस्टेंशिंग के पालन हेतु सफेद गोले अवश्य बनाएं। कोविड-19 प्रोटोकोल का उल्लंघन करने पर पुलिस हवालात दिखाएगी। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन की अगुवाई में पुलिस लोगों पर कड़ी नजर रखे है।
हापुड़ में पहली बार खरीदें सर्वाइकल और कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए Specially Design गद्दे एक महीने के फ्री ट्रायल के साथ: 8449620229


























