कोविड प्रोटोकोल की उड़ी धज्जियां










हापुड़,सीमान/अशोक तोमर(ehapurnews.com) :साप्ताहिक बंदी के दिन रविवार को हापुड़ में आंशिक कोरोना कफर्यु मजाक बनकर रह गया और पुलिस मूक दर्शक बन कर ईधर-उधर घूमती रही। हापुड़ के रेलवे रोड व गढ़ रोड पर फल व सब्जी विक्रेताओं ने तो पूरी हदें पार कर दी। कई सैकड़ों ठेले लगे। सड़क पर अतिक्रमण करने के साथ ही व्दिअर्थी शब्दों का इस्तेमाल करते हुए आवाज लगाने में लगे थे। रेलवे रोड, कलैक्टर गंज, रामगंज, शिवपुरी, स्वर्ग आश्रम रोड, चंडी रोड, गोल मार्किट, म्यूनिसिपल मार्किट, गढ़ रोड पर व्यवसायी दुकानें खोलकर अथवा आधा शटर खोल कर धंधा करने में लगे थे। बाजारों में भीड़ भी खूब उमड़ी।

रविवार की दोपहर तक किराना, जनरल मर्चेट, कपड़ा, रेडीमेट गारमेंट, कन्फैक्शनरी, पेंटस, बिजली, इलैक्टोनिक्स गुड्स आदि का जमकर कारोबार हुआ। कलैक्टर गंज, नई शिवपुरी, रेलवे रोड पर तो पूरी तरह मेला लगा रहता है। कोरोना काल में हापुड़ का रेलवे रोड तो पूरी तरह दिन छिपने के बाद लोगों की सैरगाह बन जाता है। कोई साइकलिंग करता है, तो कोई बाइक व स्कूटी चलाने का प्रशिक्षण लेता है। कोविड-19 प्रोटोकोल का सर्वाधिक उल्लंघन रेलवे रोड पर दिखाई देता है।

Brainwaves International School ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606







Related Posts

वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

🔊 Listen to this वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभहापुड़,सीमन (ehapurnews.com):आर्य समाज मंदिर, हापुड़ की ओर से ऋषि जन्मोत्सव एवं बोधोत्सव के प्रचार-प्रसार हेतु ज्ञान ज्योति संदेश…

Read more

भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

🔊 Listen to this भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविरहापुड़,सीमन (ehapurnews.com):भारतीय किसान यूनियन लोकहित के तत्वावधान में रविवार को सादकपुर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

पिलखुवा: हादसे में पलटी स्कॉर्पियो कार

पिलखुवा: हादसे में पलटी स्कॉर्पियो कार

भूमि बेचने पर मां ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

भूमि बेचने पर मां ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

ठेके से लाकर महंगी शराब बेचने वाला पकड़ा गया

ठेके से लाकर महंगी शराब बेचने वाला पकड़ा गया

एक रुपया लगाओं 80 गुना पाओं आवाज लगाने वाला सट्टेबाज पुलिस ने दबोचा

एक रुपया लगाओं 80 गुना पाओं आवाज लगाने वाला सट्टेबाज पुलिस ने दबोचा
error: Content is protected !!