हापुड़: कोरोना से प्रभावित लोगों के इलाज के लिए कंट्रोल सेंटर की स्थापना










हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): जिलाधिकारी हापुड़ अनुज सिंह के आदेशानुसार कोरोना वायरस कोविड-19 वैश्विक महामारी के संक्रमण पर नियंत्रण बनाए रखने एवं कोरोना से प्रभावित व्यक्तियों को समुचित इलाज उपलब्ध कराने हेतु जनपद हापुड़ मुख्यालय पर एकीकृत कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गई है। यह नियंत्रण कक्ष 24*7 घंटे क्रियाशील रहेगा। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0122-230 4834, 0122-2304835, 0122- 2300058 है।

 प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण हेतु डिप्टी कलेक्टर जनपद हापुड़ पंकज सक्सेना , सहायक प्रभारी एवं कर्मचारियों की तैनाती की गई है। कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों से वार्ता करने, उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी करने हेतु सर्विलांस टीम, हॉस्पिटल सर्विलांस, फील्ड सर्विलांस, लैब सर्विलांस, अस्पतालों में बिस्तर एवं एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के योग्य चिकित्सकों एवं कर्मियों की ड्यूटी भी 24 *7 घंटे अवधि के लिए कलेक्ट्रेट मुख्यालय के प्रथम तल पर स्थित ई-डिस्ट्रिक्ट कक्ष में लगाई गई है। जिसके दूरभाष संख्या 0122-2304836,0122-2304837, 0122-2304838 है। कोरोना वायरस से संबंधित कोई भी व्यक्ति किसी भी समस्या इलाज, दवाइयां, प्रभावित व्यक्ति के स्वास्थ्य एवं अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी 24*7 घंटे उपरोक्त दिए गए दूरभाष नंबरो पर वार्ता कर प्राप्त की जा सकती है।







Related Posts

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

🔊 Listen to this प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे…

Read more

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

🔊 Listen to this ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सैनी समाज के संगठन सैनी कल्याण विकास समिति, सैनी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

हापुड़ के चाह कमाल में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

हापुड़ के चाह कमाल में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए बच्चों ने दी परीक्षा

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए बच्चों ने दी परीक्षा
error: Content is protected !!