कचहरी हत्याकांड: फरीदाबाद पुलिस ने हत्या का आरोपी किया गिरफ्तार










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित कचहरी के बाहर लगभग एक महीने पहले लखन की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरीदाबाद पुलिस ने एक आरोपी भोला को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। फरीदाबाद की डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने एक इनपुट के आधार पर यह गिरफ्तारी की है। इस दौरान फरीदाबाद पुलिस को काफी कुछ पता लगा है।
आपको बता दें कि जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की फ्रीगंज रोड पर स्थित कचहरी के पास फरीदाबाद से आए लखन की बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। फरीदाबाद पुलिस को इनपुट मिला की मामले से जुड़ा एक आरोपी पूरा फरीदाबादबॉर्डर पर पहुंचेगा जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाया और आरोपी भोला को पकड़ लिया जो कि दिल्ली के लखपत कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह भी सामने आया है कि साल 2019 में लखन ने भोला के एक साथी की हत्या कर दी थी जिसके चलते भोला ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मृतक की हत्या करा दी थी।

शुद्ध देसी घी की शुरुआत 600 रु प्रति हजार ML से : 9068607739







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!