हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर गुरुवार को बृजघाट चेक पोस्ट के पास बस और बाइक की भिड़ंत हो गई. इस दौरान बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
आपको बता दें कि गाजियाबाद निवासी मुकेश कुमार शर्मा अपनी पत्नी मंजू शर्मा के साथ बाइक पर सवार होकर गाजियाबाद से गंगा स्नान के लिए बृजघाट आए थे. जैसे ही वह ब्रजघाट चेक पोस्ट के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी.
रोडवेज चालक राम नरेश ने बताया कि वह यात्रियों को लेकर दिल्ली से मुरादाबाद जा रहा था. आगे चल रहे बाइक सवार दंपति ने अचानक हाथ दे दिया जिससे बस कंट्रोल नहीं हो सकी और यह हादसा हुआ. फिलहाल दंपति को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है. मौके पर जाम लग गया जिसे पुलिस ने खुलवाया और जांच शुरूकर दी.
































